मौसम के रंग : मानसून आगे बढ़ा,यूपी में जल्द दस्तक देगा: यूपी में अगले दो दिन लू का प्रकोप – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

मौसम विभाग के अनुसार दो तीन दिनों में पूर्वी यूपी में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 30 जून तक मानसून का असर यूपी में दिखने की उम्मीद है। इसका असर होते ही तापमान में 7.0 डिग्री तक की गिरावट आएगी।

बिहार, झारखंड और ओडिशा में 29 जून से बारिश के आसार, यूपी में अगले दो दिन लू का प्रकोप

नई दिल्ली, एजेंसी। उत्तर भारत भीषण गर्मी और लू की चपेट में है, वहीं दूसरी ओर पूर्वोत्तर भारत और पश्चिम बंगाल में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। वर्तमान में इसकी उत्तरी सीमा सूरत, इंदौर, मंडला, डाल्टनगंज और मोतिहारी से होकर गुजर रही है। अगले तीन से चार दिनों में मानसून के गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार के शेष हिस्सों तथा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ और क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन के दौरान भीषण लू चलने की संभावना है। यहां तापमान 40°डिग्री से 43° डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों में देश का सर्वाधिक तापमान हरियाणा के रोहतक में 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रयागराज देश में दूसरा सबसे गर्म जिला

शनिवार को प्रयागराज देश में दूसरा सबसे गर्म जिला रहा। यहां तापमान सामान्य से 6.9 डिग्री अधिक 43.2 दर्ज किया गया। वाराणसी में 42.5 तापमान दर्ज किया गया।

देर रात आंधी-बारिश

लखनऊ में शनिवार को दिन में लू की स्थिति रही। अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात में मौसम बदला और तेज हवा के साथ बौछारें पड़ीं।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment