पुरानी नियमावली से मांगी 20,000 से ज्यादा शिक्षकों की संभावित भर्ती

primarymaster.in


 प्रयागराज: अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रस्तावित 20 हजार से अधिक टीजीटी-पीजीटी पदों पर भर्ती पुरानी नियमावली से कराने की मांग को लेकर युवा मंच के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिलाधिकारी मनीष वर्मा और उप जिलाधिकारी सत्यम मिश्र से कलेक्ट्रेट में मुलाकात की। वार्ता में जिलाधिकारी ने कहा कि छात्र हित सर्वोपरि है और इस संबंध में उचित निर्णय के लिए प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री से भी प्रतियोगी अभ्यर्थियों को समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए हस्तक्षेप का आग्रह विभागीय अधिकारियों की ओर से किया गया है।

अधिकारियों से वार्ता में युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि 16 सितंबर 2025 को नियमावली में किया गया बदलाव लाखों बेरोजगार युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय है। इस पर अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि शासन स्तर तक प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नई नियमावली लागू होने पर सात लाख से अधिक अभ्यर्थी आवेदन के अवसर से वंचित हो सकते हैं, जबकि पुरानी नियमावली से भर्ती होने पर किसी भी वर्ग का अहित नहीं होगा। उन्होंने विशेष रूप से बिना बीएड अभ्यर्थियों तथा प्राविधिक कला, हिंदी, अंग्रेजी, संगीत और शारीरिक शिक्षा विषयों के अभ्यर्थियों के हितों का मुद्दा उठाया गया। प्रशासन की सकारात्मक पहल को देखते हुए 11 जून से नई नियमावली के विरोध में चल रहे आंदोलन को स्थगित करने की घोषणा अध्यक्ष ने की है। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने छात्र हित में निर्णय नहीं लिया तो व्यापक जनसमर्थन के साथ लोकतांत्रिक आंदोलन दोबारा शुरू किया जाएगा। बैठक में युवा मंच के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

पुरानी नियमावली से एडेड माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती किए जाने की मांग को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट में डीएम मनीष कुमार वर्मा एवं अपर जिलाधिकारी नगर सत्यम से वार्ता के बाद ज्ञापन देते युवा मंच के पदाधिकारी सौ युवा मंच

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment