जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, 22 अक्टूबर से प्रगणक-सुपरवाइजर का प्रशिक्षण शुरू करने के निर्देश

primarymaster.in


जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, 22 अक्टूबर से प्रगणक-सुपरवाइजर का प्रशिक्षण शुरू करने के निर्देश

कुशीनगर। भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी कार्यालय, कुशीनगर की ओर से जारी आदेश के अनुसार मकान गणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद अब द्वितीय चरण की जनसंख्या गणना की तैयारियां की जा रही हैं।

जारी पत्र के अनुसार, 16 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना की प्रक्रिया प्रस्तावित है। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 30 जनवरी 2027 तक जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा। इसको लेकर प्रगणकों और सुपरवाइजरों की तैनाती, प्रशिक्षण और अन्य तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं

प्रगणकों और सुपरवाइजरों के लिए प्रमुख निर्देश

जिला जनगणना अधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रत्येक चार्ज स्तर पर 15 अक्टूबर 2026 तक प्रगणक एवं सुपरवाइजरों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। इसके बाद 22 अक्टूबर 2026 से तैनात कार्मिकों का प्रशिक्षण शुरू कराया जाए।

प्रशिक्षण के दौरान ही संबंधित कार्मिकों को नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रथम चरण में तैनात प्रगणक एवं सुपरवाइजरों को द्वितीय चरण में भी उसी ब्लॉक (एनएलओ/ईबी) में तैनात किए जाने की बात कही गई है।

इसके साथ ही तैनात प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को उनके संबंधित ब्लॉक में ही स्वगणना का कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें आवंटित ड्यूटी से मुक्त नहीं किए जाने को भी कहा गया है।

रजिस्टर और अन्य व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश

आदेश में सभी चार्ज अधिकारियों को चार्ज रजिस्टर, विलेज रजिस्टर, टाउन रजिस्टर और नगरीय नक्शे की प्रतियां दो दिनों के भीतर संबंधित कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रगणक एवं सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण की तिथि और बैचों की सूचना जिला जनगणना कार्यालय तथा जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी को भी उपलब्ध करानी होगी।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है। आदेश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, समस्त चार्ज अधिकारियों और जिला विद्यालय निरीक्षक को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

नोट: यह समाचार कुशीनगर जिला प्रशासन के उपलब्ध कराए गए आदेश के आधार पर तैयार किया गया है।।

जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, 22 अक्टूबर से प्रगणक-सुपरवाइजर का प्रशिक्षण शुरू करने के निर्देश

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Popup Maker – MailChimp Integration Popup Maker – Popup Analytics Popup Maker – Remote Content Popup Maker – Scheduling Popup Maker – Scroll Triggered Popups Popup Maker – Secure Idle User Logout Popup Maker – Terms & Conditions Popups Popup Maker – Videos Popup Notification + Social Connect – PrestaShop Module Popup Plugin for WordPress – Green Popups (formerly Layered Popups)