UP Weather: यूपी का मौसम बिगाड़ेगा अर्नब, आंधी-बारिश की संभावना, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

primarymaster.in


 UP Weather: यूपी का मौसम बिगाड़ेगा अर्नब, आंधी-बारिश की संभावना, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में उठ रहे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से यूपी का मौसम बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 28 से 31 अक्टूबर के बीच प्रदेश में भारी वर्षा, तेज हवाओं, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है। इसे लेकर वैज्ञानिकों ने अलर्ट जारी है। वहीं, व्यापक वर्षा के कारण अधिकतम तापमान में पांच से आठ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है।

चक्रवाती तूफान अर्नब को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार 28 से 30 अक्टूबर तक झमाझम बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ क्षेत्रों में मेघगर्जन व वज्रपात एवं 40-50 किमी प्रति घंटा की गति से झोंकेदार हवाएं, जो 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं।

28 अक्टूबर को पूर्वी यूपी में मेघगर्जन/वज्रपात के साथ झोंकेदार हवाएं चलने कीं संभावना है। वहीं 29 को पश्चिमी और पूर्वी दोनों स्थानों झमाझम बारिश होगी। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 30 अक्टूबर भी आंधी-बारिश के साथ 40 से 50 किमी/घंटा हवाएं चलने का अनुमान है।

इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

इन जिलों में भारी बारिश प्रतापगढ़, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ और बलिया में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं, चित्रकूट, कौशांबी, देवरिया, गोरखपुर, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, बांदा, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, हमीरपुर, महोबा और ललितपुर में झोंकेदार हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने का अनुमान है।

अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह

राहत आयुक्त कार्यालय ने लोगों से मौसम संबंधी चेतावनियों और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। आंधी-तूफान के दौरान पक्के भवनों में शरण लेने, पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। बिजली कड़कने के दौरान खुले मैदानों, खेतों और जलाशयों के आसपास जाने से भी बचने को कहा गया है।

 बारिश से पहले फसलों की कटाई करने की अपील

भारत मौसम विज्ञान विभाग और प्रादेशिक मौसम केंद्र, लखनऊ की ओर से जारी विशेष मौसम संदेश के मद्देनजर किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। किसानों से तैयार धान की फसल की कटाई अगले एक से दो दिनों के भीतर पूरी करने की अपील की है ताकि संभावित बारिश, तेज हवाओं और अतिवृष्टि से फसलों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।

UP Weather: यूपी का मौसम बिगाड़ेगा अर्नब, आंधी-बारिश की संभावना, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium FacetWP | Caching FacetWP | Color FacetWP – Conditional Logic FacetWP – Elementor Integration FacetWP – Flatsome Integration FacetWP – Flyout FacetWP | Hierarchy Select FacetWP | Map Facet FacetWP | Pods Integration FacetWP – Range List