राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ : परिषदीय स्कूलों के निरीक्षण में भी खेल किया जा रहा है। शैक्षिक गुणवत्ता बनाने और सरकारी योजनाओं का ढंग से क्रियान्वयन कराने के लिए शिक्षाधिकारियों से कराए जा रहे निरीक्षण में भी गड़बड़ियां सामने आई हैं। निरीक्षण रिपोर्ट में 27 ऐसे दिन विद्यालयों का भ्रमण दिखाया गया है, जिस दिन रविवार था और स्कूल बंद थे। यही नहीं विभिन्न स्कूलों में किए गए 4,991 निरीक्षण एक घंटे से भी कम समय में किए गए। निरीक्षण के लिए एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) व जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के विशेषज्ञों को भेजा गया था।
महानिदेशक, स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा की ओर से सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) को पत्र जारी कर इस मामले में
परिषदीय स्कूलों के निरीक्षण में सामने आई गड़बड़ी
• लापरवाही पर सभी बीएसए से मांगा गया स्पष्टीकरण
स्पष्टीकरण मांगा गया है। ऐसे एआरपी व डायट विशेषज्ञ जिन्होंने निरीक्षण में लापरवाही की उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। यही नहीं 443 एआरपी ऐसे हैं, जिन्होंने एक दिन में दो या दो से अधिक स्कूलों का निरीक्षण किया। निर्देश यह दिए गए हैं कि प्रतिदिन एक विद्यालय का ढंग से निरीक्षण किया जाए और अगर वहां शिक्षक को कोई दिक्कत आ रही है तो उसे सहयोग दिया जाए। फिलहाल बीते मार्च, अप्रैल व मई महीने में किए गए निरीक्षणों के आंकड़ों का विश्लेषण करने पर यह विसंगतियां सामने आईं हैं। अब जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA
.jpg)



