लखनऊ। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ ने प्रदेश सरकार से नए वित्तीय वर्ष के बजट में शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के मानदेय वृद्धि की घोषणा करने की मांग की है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा की प्राथमिक विद्यालयों में 1.32 लाख शिक्षामित्र और जूनियर
विद्यालयों में तैनात 27 हजार अनुदेशकों की आर्थिक स्थिति कम मानदेय के कारण काफी खराब हो चुकी है।
वे बच्चों की पढ़ाई और माता-पिता का उचित इलाज भी नहीं करा पा रहे है। जबकि मानदेय बढ़ाने के लिए पिछले साल मंत्री व उच्च अधिकारियों के साथ कई बार बैठक भी हुई, किंतु अभी तक कोई नतीजा सामने नहीं आया। उन्होंने कहा कि जहां स्थायी शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए 8वां वेतन आयोग का एलान हो चुका है, वहीं उनके ही बराबर काम करने वाले उसी विद्यालय में कार्यरत शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के मानदेय में कई साल से एक रुपये भी नहीं बढ़ा है। प्रदेश सरकार इस बजट में मानदेय बढ़ाने की घोषणा करें
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





