कम छात्र संख्या वाले 152 परिषदीय स्कूलों पर जल्द लटकेगा ताला

primarymaster.in


 कम छात्र संख्या वाले 152 परिषदीय स्कूलों पर जल्द लटकेगा ताला

ग्रेटर नोएडा। जिले के चारों ब्लॉक के करीब 152 परिषदीय स्कूलों में जल्द ताला लटकने वाला है। इन स्कूलों में छात्र संख्या 50 या उससे कम हैं। छात्र संख्या कम होने के कारण इन स्कूलों के छात्रों और शिक्षकों को पास के स्कूलों में मर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों की सूची राज्य परियोजना कार्यालय में भेज दी गई है।

हाल ही में प्राथमिक स्कूल बादलपुर का महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने निरीक्षण किया था। छात्रों की कम संख्या देख कर उन्होंने चिंता जताई थी। उन्होंने कम छात्र संख्या का कारण जाना था। बीएसए राहुल पंवार ने उन्हें बताया था कि पास में ही एक स्कूल और भी हैं। उन्होंने छात्रों को पास के स्कूलों में मर्ज कराने के लिए निर्देश दिए थे। 13 और 14 नवंबर को लखनऊ में इस संबंध में बैठक होने वाली है।

कम छात्र संख्या वाले 152 परिषदीय स्कूलों पर जल्द लटकेगा ताला

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment