बीईओ-एसआरजी प्राथमिक विद्यालयों को बनाएंगे निपुण

primarymaster.in


 बीईओ-एसआरजी प्राथमिक विद्यालयों को बनाएंगे निपुण

प्रतापगढ़। परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में प्री- प्राइमरी से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों को गणित और हिंदी में दक्ष बनाया जाएगा। इसके लिए संचालित किए जा रहे निपुण भारत मिशन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अब अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय की गई है।

खंड शिक्षा अधिकारियों, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षित शिक्षक और स्पेशल रिसोर्स ग्रुप (एसआरजी) एवं संकुल शिक्षक को अब विद्यालयों को निपुण बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने पत्र भेजकर अधिक से अधिक विद्यालयों को निपुण बनाने के लिए गाइडलाइन जारी की है। अब बीईओ को ब्लॉक संसाधन केंद्र या फिर उनके कार्यालय के पास स्थित विद्यालय को निपुण बनाने की जिम्मेदारी लेनी होगी। वह प्राथमिक विद्यालय या फिर कंपोजिट विद्यालय में से किसी एक विद्यालय का जिम्मा लेंगे। जिले के सभी ब्लॉकों के बीईओ को यह जिम्मेदारी दी जाएगी।

वहीं, डायट मेंटर को किसी भी ब्लॉक का विद्यालय आवंटित किया जाएगा। साथ ही एसआरजी को भी जिम्मेदारी दी गई है। दो- दो शिक्षकों को विद्यालयों को निपुण बनाने का जिम्मा सौंपा गया है। पंचायत स्तर पर पांच-पांच शिक्षकों को एसआरजी बनाया गया है। यह सभी एक-एक विद्यालय की जिम्मेदारी लेंगे।

बीईओ-एसआरजी प्राथमिक विद्यालयों को बनाएंगे निपुण

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment