शिकंजा : बड़े आयकर रिफंड दावों की सख्त निगरानी होगी
दिल्ली, एजेंसी। आयकर विभाग ने फर्जी तरीके से किए गए बड़े रिफंड दावों की सख्त जांच करने का फैसला किया है। इसके तहत ऐसे नौकरीपेशा लोगों की निगरानी बढ़ेगी, जो किसी एक एजेंसी से सामूहिक रूप से रिटर्न दाखिल करवा रहे हैं। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने इस संबंध में नए दिशा-निर्देश (एसओपी) जारी किए हैं।
इन निर्देशों के अनुसार, आयकर अधिकारियों को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) का इस्तेमाल करते हुए संदिग्ध रिटर्न और रिफंड को चिह्नित करने को कहा गया है। इसके साथ ही विभाग ने ऐसे करदाताओं की भी सूक्ष्म जांच शुरू कर दी है, जिनके रिटर्न पिछले आठ वर्षों में जांच के दायरे में आए थे। इसमें ऐसे नौकरीपेशा लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने गैर पेशेवर एजेंसी की मदद से सामूहिक रूप से रिटर्न दाखिल किए हैं। इनमें गलत तरीके से रिफंड के लिए दावे किए गए थे। इनमें से कई करदाताओं का रिफंड महीनों से अटका हुआ है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






