अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी ने सदैव शिक्षा और शिक्षकों का सम्मान किया है। समाजवादी सरकार में शिक्षकों के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए थे। वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार में शिक्षकों के हित और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए काम किए जाएंगे।
सपा मुखिया अखिलेश यादव रविवार को पार्टी मुख्यालय में विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र व स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है।
प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक सब चौपट है। नौजवानों का भविष्य अंधकार में है। भाजपा सरकार के एजेंडे में शिक्षा, नौकरी, रोजगार नहीं है। भाजपा ने शिक्षकों और युवाओं के साथ अन्याय किया है।
उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शिक्षक-स्नातक क्षेत्र के चुनाव में मजबूती से जुट जाएं।
लोगों की बीच जाएं और स्नातक क्षेत्र के मतदाताओं का वोट बढ़ाएं। भाजपा ने शिक्षकों, नौजवानों, किसानों, व्यापारियों सभी वर्गों के साथ धोखा किया है। भाजपा की गलत नीतियों से हर वर्ग त्रस्त है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा शिक्षकों के साथ रही है। शिक्षकों की मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी और जरूरी मांगों को विधानसभा चुनाव घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। शिक्षकों ने उन्हें ज्ञापन दिया जिसमें 80% वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय, कैशलेस इलाज की सुविधा, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग की गई है। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, लाल बिहारी यादव आदि उपस्थित रहे।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






