बदलाव : एनसीईआरटी की किताब में जोड़ेंगे वैदिक गणित का पाठ, कक्षा छह से आठ तक की किताब में परिवर्तन किए जाने की तैयारी – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

बदलाव : एनसीईआरटी की किताब में जोड़ेंगे वैदिक गणित का पाठ

 उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में चरणबद्ध तरीके से राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) लागू की जा रही है। इन किताबों को अपनाने से पहले उत्तर प्रदेश के बच्चों को शैक्षिक आवश्यकतानुसार ढाला जा रहा है। इसी क्रम में राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान के विशेषज्ञ एनसीईआरटी की कक्षा छह से आठ तक की गणित की हिन्दी और अंग्रेजी माध्यम की किताबों में वैदिक गणित को भी शामिल करेंगे। इसके लिए एससीईआरटी से निर्देश प्राप्त हो चुके हैं।

एनसीईआरटी में गणित प्रकाश नाम से कक्षा छह से आठ में चल रही किताब तो बहुत अच्छी है लेकिन उसमें वैदिक गणित नहीं है। बेसिक शिक्षा परिषद की कक्षा छह से आठ तक में गणित मंथन नाम से चल रही किताब में वैदिक गणित का बहुत थोड़ा हिस्सा है। राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान के निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी का कहना है कि एनसीईआरटी की किताबों में वैदिक गणित का पाठ अपग्रेड करके जोड़ा जाएगा जिससे बच्चे आधुनिक शिक्षा के साथ प्राचीन भारतीय ज्ञान से भी लाभान्वित हो सकें।

कक्षा 11 और 12 का मॉडल पेपर भी बनाएंगे

राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान के विशेषज्ञ यूपी बोर्ड के स्कूलों से कक्षा 11 व 12 की विज्ञान वर्ग की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के 25-25 मॉडल पेपर भी बनाएंगे। इससे पहले कक्षा नौ व 10 के मॉडल प्रश्नपत्र बनाए गए थे। इस साल पहली बार कक्षा 11 व 12 के प्रश्नपत्र निर्माण की भी जिम्मेदारी मिली है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment