यूपी: बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा के मुद्दों पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक

primarymaster.in


 यूपी: बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा के मुद्दों पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न प्रकरणों और विधान परिषद में उठे महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान के लिए सरकार ने सक्रियता बढ़ा दी है। विधान परिषद के नेता सदन एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभाग से जुड़े मामलों के निस्तारण हेतु आज, 8 सितम्बर को एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई।

उप मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक पत्र (संख्या: 568/पी०एस०/ने०स०/उ०मु०मं०) के अनुसार, विधान परिषद के प्रथम एवं तृतीय सत्र के दौरान सदन में सदस्यों द्वारा शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न प्रकरण उठाए गए थे। इन मामलों पर पीठ द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए यह समीक्षा बैठक आहूत की गई।

बैठक के मुख्य बिंदु:

विभाग: बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग

दिनांक व समय: 8 सितम्बर 2026, अपराह्न 03:00 बजे

स्थान: कक्ष संख्या-77, प्रथम तल, विधान भवन

बैठक में विधान परिषद सदस्यों द्वारा उठाए गए शिक्षकों, शिक्षण संस्थानों और विभागीय नीतियों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर उनके समाधान की दिशा तय की जा रही है। उप मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव राजेश कुमार द्वारा इस संबंध में सभी संबंधित सदस्यों को बैठक में प्रतिभाग करने हेतु आधिकारिक पत्र प्रेषित किया गया था।

यूपी: बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा के मुद्दों पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Primary ka school

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Orien – Creative Portfolio WordPress Theme OriFarm – Organic Farm & Agriculture Elementor Template Kit Orio – A creative Portfolio & Agency Theme Oriobook – Book Store WooCommerce WordPress Theme Orison – Church and Charity WordPress Theme Orson – WordPress Theme for Online Stores Oscend – Creative Agency WordPress Theme Oshine – Multipurpose Creative Theme Osmond – Ecommerce Magazine WordPress Theme Osmosis – Responsive Multi-Purpose Theme