लखनऊ,
राजकीय डिग्री कॉलेजों के वह शिक्षक जिन्हें दूसरे कॉलेजों में संबद्ध किया गया था, अब वह अपने मूल कॉलेज वापस किए जाएंगे। बड़ी संख्या में शिक्षकों को बड़े शहरों के डिग्री कॉलेजों से संबद्ध कर दिया गया था, जिसके कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही थी ।
अब उच्च शिक्षा विभाग के इस फैसले से छोटे जिलों के डिग्री कॉलेजों में ढंग से पढ़ाई हो सकेगी। अभी शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। लखीमपुर खीरी व सोनभद्र जैसे जिलों के डिग्री कॉलेजों के
शिक्षकों को बड़े शहरों के कॉलेजों में संबद्ध कर दिया गया था। डिग्री कॉलेजों में लगातार छात्रों की कम हो रही संख्या के चलते अब उच्च शिक्षा विभाग ने अपने निर्णय को वापस ले लिया है। अब सभी संबद्ध किए गए शिक्षकों को अपनी मूल कॉलेज वापस लौटना होगा। यही नहीं नए शैक्षिक सत्र 2026-27 से छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए डिग्री कॉलेजों के प्राचार्य व शिक्षकों को इंटर कॉलेजों से संपर्क कर नए दाखिले कराने होंगे।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





