अब नमामि गंगे एवं जलापूर्ति, पंचायती राज, न्याय, सचिवालाय प्रशासन और ग्राम्य विकास विभागों में भी चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिल सकेगा। इन विभागों द्वारा किए गए पदों के चिन्हांकन में श्रेणियां चिन्हित न करने ये यह लाभ नहीं मिल पा रहा था। अब इनमें श्रेणियों सहित पदों का पुनर्चिन्हांकन कर दिया गया है।
उप्र सरकार ने दिव्यांगजन के लिए लोक सेवाओं में चार प्रतिशत पदों के क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था कर रखी है। इसमें रिक्तियों का एक-एक प्रतिशत खंड क, ख वग में और एक प्रतिशत खंड घ वड में आरक्षित किया गया है। अब विशेषज्ञ समिति द्वारा किए पुनर्चिन्हांकन में नमामि गंगे एवं जलापूर्ति विभाग (लघु सिंचाई विभाग) में समूह क के तहत अधिशासी अभियंता, समूह ख में सहायक अभियंता और समूह ग में अवर अभियंता, बोरिंग टेक्नीशियन, सहायक बोरिंग टेक्नीशियन और अमीन के पद चिन्हित किए गए हैं। पंचायती राज
विभाग (राज्य निर्वाचन आयोग) में समूह ग के तहत कनिष्ठ सहायक व समूह घ के पद, न्याय विभाग (डा. राजेन्द्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय प्रयागराज) में समूह ग के तहत सहायक लेखाकार, आशुलिपिक, कनिष्ठ सहायक व कंप्यूटर सहायक (ग्रेड ए) के पद चिन्हित किए गए हैं। सचिवालय प्रशासन विभाग में समूह ख के तहत अनुभाग अधिकारी (लेखा) और ग्राम विकास विभाग (दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान लखनऊ) में समूह ग के तहत शोध सहयुक्त के पद का पुनर्चिन्हांकन किया गया है। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से इन पदों पर नियुक्तियों की कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





