माध्यमिक शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

primarymaster.in


 लखनऊ। माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सामने सोमवार को धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेश अध्यक्ष सोहनलाल वर्मा ने कहा कि यदि सरकार समय रहते गठित शिक्षा सेवा चयन आयोग 2023 में शिक्षकों की सेवा सुरक्षा की धारा 21 व पदोन्नति की धारा 12 को बहाल नहीं करती है तो माध्यमिक शिक्षा निदेशक कार्यालय का घेराव आगामी 10 फरवरी को किया जाएगा।

 उन्होंने कहा कि सरकार को सिटीजन चार्टर भी लागू करना चाहिए। मांगें नहीं मानी गईं तो संगठन विधानभवन के घेराव का भी निर्णय लेगा। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष अंबिका प्रसाद, संगठन मंत्री अक्षय अस्थाना, उपाध्यक्ष विनीता त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, मंडलीय मंत्री अनंत बहादुर सिंह मौजूद रहे।

माध्यमिक शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment