लखनऊ। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों ने गर्मी की छुट्टियों में तबादले के लिए बेसिक शिक्षा निदेशालय के सामने सोमवार को धरना-प्रदर्शन दिया। शिक्षकों ने सामान्य अंतर जनपदीय तबादले करने की मांग की। उनकी बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल से मुलाकात हुई। हालांकि कोई सकारात्मक आश्वासन नहीं मिला।
प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने वरिष्ठता के आधार पर तबादला नीति जारी करने और मई-जून की गर्मी की छुट्टियों में राज्य कर्मचारियों की तरह सामान्य अंतर जनपदीय तबादला की प्रक्रिया पूरी करने की मांग उठाई। शिक्षकों ने बताया कि पिछली बार 2025 में तबादले न होकर समायोजन हुए थे। लगभग एक साल होने को है और सामान्य अंतर जनपदीय तबादले नहीं हुए।
2025 में तबादला नीति जारी हुई, उसमें काफी कमियां होने से लंबे समय से सुदूर जिलों में तैनात वरिष्ठ शिक्षकों का तबादला नहीं हो पाया। कई जिलों में सीट शून्य दिखा दी गई। इससे सिर्फ 543 शिक्षकों का तबादला हुआ। इसलिए वरिष्ठता के आधार पर तबादला नीति जारी होनी चाहिए।
शिक्षकों ने इसी आधार पर जल्द तबादला नीति जारी कर सामान्य अंतर जनपदीय तबादला करने की मांग उठाई। हालांकि इस पर उन्हें कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। इस पर शिक्षकों ने कहा कि जल्द इस पर कार्यवाही न शुरू होने पर वह इस विरोध को और आगे बढ़ाएंगे। प्रदर्शन में जितेंद्र सिंह, आरती चौहान, अनु पोसवाल, प्रतिभा, हरी चंद आदि शिक्षक मौजूद थे।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






