हरदोई। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में लापरवाही बरतना 45 परिषदीय शिक्षकों को भारी पड़ गया है। तहसील स्तर पर आयोजित प्रशिक्षण शिविरों में ड्यूटी के बावजूद शामिल न होने वाले इन शिक्षकों के खिलाफ एसडीएम सदर ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर इन सभी अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध तत्काल दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
भारत सरकार की ओर से जनगणना कराई जा रही है। जनगणना ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों प्रकार से होनी है। जनगणना के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों की ड्यूटी प्रगणक और पर्यवेक्षक के रूप में लगाई गई है। जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों का प्रशिक्षण तहसीलवार कराया गया था। इसके लिए प्रत्येक तहसील क्षेत्र में ब्लॉकवार शिक्षकों का प्रशिक्षण हुआ।
प्रशिक्षण के दौरान तहसील सदर क्षेत्र में लगे 45 शिक्षक नहीं पहुंचे। इससे जनगणना कार्य प्रभावित हुआ। विभागीय व प्रशासनिक आदेश के बावजूद प्रशिक्षण में शामिल न होने पर उपजिलाधिकारी सदर ने नाराजगी जताई और ऐसे 45 शिक्षकों की सूची बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजी है, जिसमें प्रशिक्षण में शामिल न होने वाले शिक्षकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी अजित सिंह ने बताया कि पत्र आया है अवलोकन कर कार्रवाई की जाएगी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





