संगठन ने लेखाधिकारी से की वार्ता,ऑनलाइन सर्विस बुक को मान्यता देने पर सहमति बनी – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

*संगठन ने लेखाधिकारी से की वार्ता,ऑनलाइन सर्विस बुक को मान्यता देने पर सहमति बनी*

*दिसंबर से लंबित एरियर की जल्द भुगतान करने की मांग*

* उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बरेली की इकाई ने जिला अध्यक्ष जितेंद्र गंगवार के नेतृत्व में वित्त एवं लेखाधिकारी से भेट कर ज्ञापन सौंपा।जिला अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा लगातार चयन वेतनमान के आदेश जारी हो रहे किंतु उसके बाद भी 4 माह बाद भी शिक्षकों को वेतन में चयन वेतनमान का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिला मंत्री गिरजेश कुमार द्वारा मांग की गई कि ब्लॉकों से जल्द से जल्द सर्विस बुक लेखा मंगाई जाए जिससे शिक्षकों को इसी माह चयन वेतनमान का लाभ मिल सके।

   वही जिला अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि अंतर्जनपदीय ट्रांसफर में आए शिक्षकों की सर्विस बुक जिलों को नहीं भेजी गई है और महानिदेशक महोदय द्वारा 2023 में एक आदेश जारी करके ऑनलाइन सर्विस बुक को मान्यता देने की बात कही गई है।इस बात पर संगठन और वित्त एवं लेखाधिकारी जी की सहमति बन गई कि अगर किसी शिक्षक की भौतिक सर्विस बुक नहीं है तो वो ऑनलाइन सर्विस बुक में वेतननिर्धांरण साल दर साल पूरा करके और खंड शिक्षा अधिकारी से प्रमाणित करके भिजवाता है, तो उसको भी चयनवेतनमान का लाभ दे दिया जाएगा,संगठन ने उनका आभार व्यक्त किया,कई शिक्षक महीनो से परेशान थे।

संगठन द्वारा एरियर के संबंध में वार्ता करने पर बताया कि लेखा कार्यालय का 20 मई से पहले ही पूरा प्रयास है कि लगभग 400 नंबर तक के शिक्षकों का एरियर का भुगतान कर दिया जाए।वही शेरगढ़ ब्लॉक के फरवरी में जिनका च्यवनवेतमन लगना है, उनका ऑनलाइन डाटा अभी बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय नहीं भेजा गया है, इसीलिए उनके चयवनवेतनमान के आदेश जारी नहीं हो पाए है।

मांडलिक मंत्री रुचि सैनी जी द्वारा बताया गया कि कल नई दिल्ली में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की एजूकेशन इंटरनेशनल के साथ कई शैक्षिक मुद्दों पर मीटिंग हुई है एवं प्रदेश नेतृत्व 13 मई को होने वाली TET अनिवार्यता की पुनर्विचार याचिका की सुनवाई के लिए लगातार वकीलों से वार्ता कर रही है और प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी जी एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी कल पैरवी के लिए सुप्रीम कोर्ट में उपस्थित रहेंगे।आज ज्ञापन देने बालों में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र गंगवार,जिला उपाध्यक्ष अरविंद गंगवार एवं गौरव गुप्ता,जिला संगठन मंत्री अतुल सिंह एवं हेमेंद्र जी,सुमित गंगवार,शेरगढ़ के मंत्री नफीस अहमद,जिला प्रवक्ता अरविंद कुमार,संगठन मंत्री अरुण जी ,प्रदीप पुष्कर,राज प्रकाश , बबलू जी आदि शिक्षक रहे।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment