अमरोहा। जिले के गंगेश्वरी विकास खंड के दो परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की लापरवाही सामने आने पर बीएसए ने कड़ा रुख अपनाया है। विद्यालयों में समय पर उपस्थिति और निरीक्षण के दौरान मांगी गई जानकारी उपलब्ध न कराने पर संबंधित शिक्षकों से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।जिला समन्वयक प्रशांत कुमार ने बताया
कि संविलियन विद्यालय इमरतपुर में कार्यरत शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी गंगेश्वरी ने 11 मई की सुबह विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक से उपस्थिति रजिस्टर की छायाप्रति और सेल्फी उपलब्ध कराने को कहा था। लेकिन सुबह 11 बजे तक भी संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। विद्यालय में कुल चार शिक्षक कार्यरत हैं। बीएसए द्वारा जब शिक्षकों से व्यक्तिगत रूप से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि वे अभी रास्ते में हैं। मामले को गंभीर मानते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय के समस्त स्टाफ से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं प्राथमिक विद्यालय पतेई खादर में भी निरीक्षण के दौरान दो शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। खंड शिक्षा अधिकारी को विद्यालय की ओर से उपस्थिति रजिस्टर और सेल्फी भेजी गई, जिसमें सहायक अध्यापक गौरव नागर और शिक्षामित्र राजीव कुमार अनुपस्थित मिले। इस पर बीएसए ने दोनों कर्मचारियों से तीन दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई के बाद शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि विद्यालयों में समय से उपस्थिति और शिक्षण कार्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






