लखनऊ : 22 मई से 20 जून तक जनगणना में लगाए जाने वाले शिक्षकों और शिक्षा मित्रों को अर्जित/उपार्जित अवकाश देने की मांग उठी है। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा को पत्र भेजकर कहा है कि पिछली जनगणना में अवकाश के दिनों में काम करने वाले कर्मचारियों को विभागीय नियमों के अनुसार उपार्जित अवकाश दिया गया था।
उन्होंने बताया कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय के 30 सितंबर 2024 के आदेश में भी ग्रीष्मावकाश में कार्य करने पर अवकाश देने का प्रावधान किया गया है। ऐसे में इस बार भी जनगणना कार्य ग्रीष्मावकाश में प्रस्तावित होने के कारण शिक्षकों और शिक्षा मित्रों को आगे के दिनों में अवकाश दिया जाना चाहिए।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






