प्रयागराज। जिले के सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए यू-डायस पोर्टल पर पंजीकरण और डाटा अपडेट कराना अनिवार्य कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) प्रयागराज ने जारी आदेश में कहा है कि शैक्षिक सत्र में हर विद्यालय के पास 11 अंकों का वैध यू-डायस कोड होना जरूरी है।
31 मई तक पंजीकरण और डाटा अपडेट अनिवार्य
बीएसए ने कहा है कि जिन विद्यालयों ने अब तक यू-डायस कोड प्राप्त न कर पोर्टल पर आवश्यक सूचनाएं अपडेट नहीं की हैं, उन्हें भविष्य में सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति और बोर्ड संबंधी कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विभागीय रिकॉर्ड में भी बिना यू-डायस कोड वाले विद्यालयों का डाटा मान्य नहीं माना जाएगा। इससे छात्रों की डीबीटी और छात्रवृत्ति आवेदन प्रभावित हो सकते हैं। नए यू-डायस कोड के लिए आवेदन करने के लिए लिंक 31 मई तक सक्रिय रहेगी।
विद्यालयों को आवेदन पत्र मैपिंग सहित ईमेल आईडी 25 मई की शाम पांच बजे तक जमा करना होगा। वहीं, अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बिना यू-डायस कोड वाले विद्यालयों में अपने बच्चों का प्रवेश न कराएं।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






