सभी अटल आवासीय स्कूलों तक पहुंचेगी ‘लैब ऑन व्हील्स’ – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 लखनऊ : अटल आवासीय विद्यालयों और विज्ञान विद्यालयों के छात्र भी ‘लैब ऑन व्हील्स’ का अनुभव ले सकेंगे। पहली बार ‘लैब ऑन व्हील्स’ बस शुक्रवार को अटल आवासीय विद्यालय, लखनऊ पहुंची। बच्चों की रुचि देखकर प्रमुख सचिव तकनीकी डॉ. एमके शन्मुगा सुन्दरम ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सभी 17 अटल आवासीय विद्यालयों और 24 विज्ञान विद्यालयों में भी इसे भेजने को कहा है।

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय की ‘लैब ऑन व्हील्स’ को देखने के बाद प्रमुख सचिव ने कुलपति डॉ. जेपी पांडेय से इसे अटल आवासीय विद्यालय भेजने का अनुरोध किया है।

● तकनीकी शिक्षा विभाग की पहल, बच्चों ने विज्ञान प्रयोगों में दिखाई खास रुचि

प्रदेश में 18 अटल आवासीय विद्यालय हैं, जहां श्रमिकों और कोविड में माता-पिता खो चुके बच्चों को सीबीएसई पाठ्यक्रम के तहत शिक्षा दी जाती है। विज्ञान आवासीय विद्यालय श्रम विभाग द्वारा संचालित हैं। 12 जिलों में ऐसे 24 विद्यालय हैं। प्रत्येक जिले में बालक और बालिका के लिए एक-एक विद्यालय है। ये विद्यालय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की तर्ज पर बनाए गए हैं। ये विद्यालय श्रमिकों के बच्चों के लिए हैं। इन विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक की पढ़ाई होती है।

अटल आवासीय विद्यालय लखनऊ में शुक्रवार को पहुंची लैब ऑन व्हील्स बस में जानकारी लेते बच्चे।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment