, लखनऊ : प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की भर्ती की तैयारी तेज हो गई है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को अधियाचन (रिक्त पदों के सापेक्ष भर्ती का प्रस्ताव) भेजने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए सभी विद्यालयों से रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी पहले ही एकत्र कर ली गई है।
लंबे समय से नगरीय क्षेत्रों के परिषदीय विद्यालयों में नई नियुक्तियां नहीं हुई हैं, जिससे कई स्कूलों में शिक्षकों की कमी बनी हुई है। अब इस कमी को दूर करने के लिए भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।
● बेसिक शिक्षा विभाग ने रिक्त पदों के सापेक्ष भर्ती प्रस्ताव भेजने की प्रक्रिया शुरू की
बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों के शिक्षकों के अलग-अलग संवर्ग हैं। नियमावली के अनुसार नगरीय विद्यालयों में सीधी भर्ती की प्रक्रिया सीमित रही है और अधिकतर पद तबादलों के माध्यम से भरे जाते रहे हैं। शिक्षकों की कमी के कारण कई स्कूल प्रभावित हैं और शिक्षा की गुणवत्ता पर भी असर पड़ रहा है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




