दोनों बोर्ड की 12वीं परीक्षा के परिणामों के आंकड़ों में सामने आए रोचक तथ्य
प्रयागराज, यूपी बोर्ड की तुलना में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में 95 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वाले मेधावियों की संख्या 634 गुना से अधिक है। सीबीएसई ने 13 मई जबकि यूपी बोर्ड ने 23 अप्रैल को 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया था।
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में पंजीकृत 25,75,460 परीक्षार्थियों में से 24,86,072 सम्मिलित हुए और उनमें से 19,98,317 (80.38 प्रतिशत) सफल रहे। वहीं, सीबीएसई की इंटरमीडिएट परीक्षा में देश-विदेश में पंजीकृत 17,80,365 छात्र-छात्राओं में से 17,68,968 सम्मिलित हुए और उनमें से 15,07,109 (85.20 प्रतिशत) पास हैं।
दोनों बोर्ड के परीक्षा परिणाम का विश्लेषण करने पर रोचक तथ्य देखने को मिले हैं। सबसे खास बात यह है कि सीबीएसई में 95 प्रतिशत या अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावियों की संख्या 17113 है जबकि यूपी बोर्ड के महज 27 छात्र-छात्राओं को ही 95 फीसदी या अधिक नंबर मिल सके हैं। इस लिहाज से यूपी बोर्ड की तुलना में सीबीएसई के 634 गुना मेधावियों को यह जादुई आंकड़ा पार करने में सफलता मिली है।
इसी प्रकार यूपी बोर्ड के 831 विद्यार्थियों को 90 प्रतिशत या अधिक नंबर मिले हैं जबकि सीबीएसई के 94028 होनहारों को 90 फीसदी या अधिक नंबर मिले हैं।
अंग्रेजी में सीबीएसई के 2401 मेधावियों को मिले पूरे 100 अंक
सीबीएसई के 2401 मेधावियों को 12वीं अंग्रेजी की परीक्षा में शत-प्रतिशत अंक मिले हैं। विषयवार शतकीयों की संख्या देखें तो जीव विज्ञान में 1343, गणित में 1283, भौतिक विज्ञान में 1061, सिविक्स में 725 होनहारों ने 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं।
अर्थशास्त्र में 435, इतिहास में 409, भूगोल में 284, गृह विज्ञान में 222 और संस्कृत में 119 विद्यार्थियों को शत-प्रतिशत नंबर मिले हैं।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




