जारी समायोजन सूची में अनेक खामियां,जूनियर में आदेश के बावजूद भी सब्जेक्ट मैपिंग लागू नहीं
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बरेली की इकाई ने समयोजन संबंधित अनेक समस्याओं और मांगो को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी जी को सौंपा एवं उसके उपरांत प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से भी वार्ता की।जिला अध्यक्ष जितेंद्र गंगवार द्वारा मांग कि गई कि समायोजन उपरांत विद्यालय आवंटन से पूर्व महिला शिक्षिकाओं के साथ साथ पुरुष शिक्षकों की भी काउंसलिंग कराई जाए,जिससे शिक्षकों को सुविधानुसार स्कूल मिल सके एवं जनपद के अनेक उच्च प्राथमिक विद्यालयों में एक ही विषय के एकाधिक शिक्षक कार्यरत हैं। अतः ऐसे विद्यालयों में सरप्लस शिक्षक का चयन करते समयविषयवारआवश्यकता (SubjectMapping) का विशेष ध्यान रखा जाए तथा उसी विषय के अतिरिक्त शिक्षकों को ही सरप्लस माना जाए।जिला अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि किसी भी शिक्षक के साथ गलत नहीं होने दिया जायेगा।मांडलिक मंत्री रुचि सैनी जी द्वारा बताया गया कि आदेशानुसार जहाँ दिनांक 30 अप्रैल 2026 तक दो शिक्षक कार्यरत हैं, वहाँ पुनः तैनाती नहीं की जाएगी,इसका ध्यान रखा जाए। अतः केवल उन्हीं विद्यालयों में समायोजन किया जाए जहाँ उक्त तिथि तक दो शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं ।
जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र गंगवार द्वारा मांग की गई कि सरप्लस शिक्षकों के निर्धारण हेतु एक समान मानक अपनाया जाए। कहीं वरिष्ठ शिक्षक एवं कहीं कनिष्ठ शिक्षक और किसी ब्लॉक में हेड को सरप्लस में दिखाया गया है और किसी ब्लॉक में नहीं जबकि आदेशानुसार हेड का समायोजन नहीं होना है अतः जारी लिस्ट में एकरूपता लाई जाए। ब्लॉक फरीदपुर के हमारे दो शिक्षक साथी सड़क दुर्घटना में आकस्मिक घटना में मृत्यु हो गई है।संगठन ने दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की।
ज्ञापन देने बालों में जिला मंत्री गिरजेश कुमार,जिला संयुक्त मंत्री प्रमोद कुमार,जिला उपाध्यक्ष अरविंद गंगवार,जिला संगठन मंत्री अतुल सिंह एवं अरुण गंगवार एवं हेमेंद्र गंगवार ,जिला प्रचार मंत्री बचन सिंह,जिला उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता,जिला प्रचार मंत्री धीरेंद्र चौहान,जिला प्रवक्ता अरविंद कुमार,जिला उपाध्यक्ष शुमायला खान,दमखोदा के अध्यक्ष राजप्रकाश गंगवार, भदपूरा के अध्यक्ष सोम पाल जी,मंत्री अमित गंगवार,ब्लॉक मंत्री अजय कुमार , प्रदीप पुष्कर,इंद्रपाल गंगवार,सुनील कुमार,राहुल गंगवार,सनी ग्वाल, नेहा,साक्षी कटियार,मोनी,सहित तमाम शिक्षक रहे।*
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA







