अमेठी सिटी। नवंबर में पल-पल मौसम में बदलाव के साथ अब हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है। बृहस्पतिवार को भी अल सुबह हल्की ठंडक रही, दिन में धूप खिलने से हल्की गर्मी का आभास भी हुआ। शाम होते ही हल्की ठंडक का आभास होना शुरू हो गया।
ऐसे में बदलते मौसम में डॉक्टर भी लोगों को सेहत के प्रति सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान
31 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव जारी रहेगा, जिसके चलते जहां तेज धूप खिली रहेगी तो वहीं सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक का आभास भी होगा।
मौसम में बदलाव के चलते कभी तापमान में कमी तो कभी वृद्धि की संभावना है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






