75 कंपोजिट विद्यालय उच्चीकृत होंगे – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


लखनऊ। प्रदेश के 75 कंपोजिट विद्यालय जल्द ही मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के रूप में उच्चीकृत किए जाएंगे, जिससे करीब 30,000 से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। सरकार ने कम्पोजिट विद्यालयों को ही मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के रूप में उच्चीकृत करने का निर्णय किया है। इसके तहत आने वाले समय में प्रदेश के कुल 24000 कंपोजिट विद्यालयों को चरणबद्ध तरीके से मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के रूप में उच्चीकृत कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के रूप में उच्चीकरण के बाद कम्पोजिट विद्यालयों में भी मॉडर्न कंप्यूटर, लैब, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लासेस, मिड डे मिल शेड, बाल व पोषण वाटिका, वाई-फाई एवं सीसीटीवी सर्विलेंस आदि की सुविधाएं मिलने लगेगी।

प्रदेश में निम्न आय वर्ष के बच्चों को कक्षा एक से 12 तक अन्तराष्ट्रीय स्तर की बेहतर शिक्षा मुहैय्या कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय शुरू करने का निर्णय किया गया। यह भी तय किया गया कि इस तरह के प्रत्येक विद्यालय में निम्न आय वर्ग के बच्चों को आधुनिक एवं मॉडर्न शिक्षा दी जाएगी और कान्वेंट स्कूलों जैसा माहौल दिया जाएगा ताकि इन विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में किसी प्रकार की हीनभावना न रहे और वे बेहतर शिक्षा के बल पर मुखर और प्रभावशाली बन सकें। इसे पूरा करने के लिए चरणबद्ध् तरीके से मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय स्थापित करने की योजना बनाई गई। पहले चरण में 27 जिलों में इसकी स्थापना के लिए एक़ हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया। चूंकि यह राज्य सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है लिहाजा सरकार की ओर से हर स्तर से इसे और बेहतर बनाने की कवायद जारी है। प्रदेश के 24 हजार कम्पोजिट विद्यालय में से प्रथम चरण में 75 विद्यालयों को चिन्हित किया गया है, जिन्हें मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय के रूप में उच्चीकृत किया जाएगा।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment