लखनऊ। योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में प्रदेश सरकार ने एक ऐतिहासिक पहल की है। सरकार प्रदेश के 75 जिलों में 168 योग पार्क विकसित करेगी। इनमें से 57 जिलों में 2-2 योग पार्क और 18 मंडल मुख्यालयों में 3-3 योग पार्क विकसित होंगे। इन सभी पार्कों को 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शुभारंभ की तैयारी है।
इन पार्कों का निर्माण और विकास आयुष मंत्रालय और नगर विकास विभाग मिलकर करेंगे। परियोजना को राज्य स्तर पर तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने इसके लिए 11 जून को आदेश जारी कर दिया है। सभी नगर निगमों के नगर आयुक्तों व जिलाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं। आदेशों में कहा गया है कि योग पार्कों का कार्य तत्काल प्रभाव से प्रारंभ किया जाए ताकि 21 जून तक प्रथम चरण के कार्य पूरे किए जा सकें। इनका शुभारम्भ किया जा सके।
देश में बनेंगे 1000 योग पार्क: योग को राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार देश भर में कुल 1000 योग पार्क विकसित करने जा रही है। इसमें अकेले उत्तर प्रदेश 168 योग पार्क बनाए जाएंगे।
21 जून को होगा वृहद आयोजन: 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी योग पार्कों में भव्य आयोजन होंगे। स्थानीय स्कूलों, कॉलेजों, समाजसेवी संस्थाओं और योग गुरुओं को आमंत्रित कर सामूहिक योग कराया जाएगा।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






