विशेष सचिव स्तर का अफसर अब बनेगा निदेशक प्रशिक्षण

primarymaster.in


विशेष सचिव स्तर का अफसर अब बनेगा निदेशक प्रशिक्षण

लखनऊ, निदेशक प्रशिक्षण के पद पर जल्द पूर्णकालिक अधिकारी की तैनाती की जाएगी। विशेष सचिव स्तर के अधिकारी को निदेशक प्रशिक्षण बनाया जाएगा। निदेशक के एक पद को सृजित किए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। प्रशिक्षण व सेवायोजन निदेशालय दोनों को पहले ही अलग-अलग किया जा चुका है।

प्रमुख सचिव, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता डा. हरिओम की ओर से निदेशक प्रशिक्षण का एक पद सृजित किए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। निदेशक के पद पर आईएएस अधिकारी की तैनाती होगी और वह विशेष सचिव स्तर का अधिकारी होगा। प्रशिक्षण एवं सेवायोजन के अपर निदेशक (प्रशासन) का एक पद जो की पीसीएस अधिकारी स्तर का था, उसे समाप्त कर दिया गया है। उसकी जगह अब आईएएस अधिकारी को निदेशक प्रशिक्षण बनाने का निर्णय लिया गया है। पद का सृजन होने के बाद अब जल्द पूर्णकालिक निदेशक यहां भी तैनात होगा। अभी कार्यावाहक प्रशिक्षण निदेशक का कार्यभार व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के विशेष सचिव अभिषेक सिंह के पास है।

मालूम हो कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय को दो अलग-अलग भागों में विभाजित करने का निर्णय लिया गया था। सेवायोजन निदेशालय श्रम एवं सेवायोजन विभाग के अधीन कार्य कर रहा है और प्रशिक्षण निदेशालय व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के अधीन कार्य करेगा। अब निदेशक प्रशिक्षण की तैनाती होने के बाद दोनों निदेशालय के कर्मियों का बंटवारा भी ढंग से किया जाएगा।

विशेष सचिव स्तर का अफसर अब बनेगा निदेशक प्रशिक्षण

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment