कैलिफोर्निया, एजेंसी। व्हाट्सऐप एक ऐसा फीचर ला सकता है जिससे बिना व्हाट्सऐप अकाउंट वाले लोगों से भी बातचीत करना संभव होगा। इसका नाम गेस्ट चैट है। इस फीचर से आप ऐसे व्यक्ति को भी मैसेज भेज सकेंगे जिसके पास व्हाट्सऐप अकाउंट नहीं है।
रिपोर्ट के अनुसार, आप किसी व्यक्ति को एक खास लिंक या इनवाइट भेजेंगे। वह व्यक्ति उस लिंक के जरिए सीधे चैट में जुड़ सकेगा। उसे व्हाट्सऐप अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
व्हाट्सऐप नए फीचर गेस्ट चैट का परीक्षण कर रहा है
यह फीचर खास तौर पर इन स्थितियों में उपयोगी हो सकता है। जैसे किसी ग्राहक से एक बार की बातचीत, बिजनेस या सर्विस सपोर्ट, किसी ऐसे व्यक्ति से संपर्क करना जो व्हाट्सऐप इस्तेमाल नहीं करता। कंपनी की ओर दे गई जानकारी के अनुसार, यह फीचर अभी टेस्टिंग में है। जल्द ही सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




