स्टेशन मास्टर के 1250 पदों पर आवेदन 27 से

primarymaster.in


स्टेशन मास्टर के 1250 पदों पर आवेदन 27 से

प्रयागराज,। रेलवे में स्टेशन मास्टर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्टेशन मास्टर के 1250 पदों पर भर्ती के लिए केंद्रीकृत रोजगार सूचना (सीईएन 08/2026) का सांकेतिक नोटिस जारी किया है। इनमें करीब 100 पद आरआरबी प्रयागराज के जरिए भरे जाने की संभावना है। ऑनलाइन आवेदन 27 अक्तूबर से शुरू होकर 25 नवंबर तक चलेंगे।

यह भर्ती एनटीपीसी प्रक्रिया से अलग होगी। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना एक जनवरी 2027 के आधार पर होगी। स्टेशन मास्टर का पद सातवें वेतन आयोग के पे-लेवल छह में आता है। विस्तृत विज्ञापन जल्द जारी किया जाएगा। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को आधार कार्ड में दर्ज नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि का मिलान हाईस्कूल प्रमाणपत्र से करना होगा। विवरण में अंतर होने पर आवेदन से पहले आधार में सुधार कराने की सलाह दी गई है।

अभ्यर्थियों को नवीनतम फोटो और बायोमेट्रिक भी अपडेट रखने होंगे। आवेदन रेलवे भर्ती बोर्ड के पोर्टल rrbapply.gov.in पर किए जा सकेंगे।

आइसोलेटेड 195 पदों पर भर्ती, पांच नवंबर से आवेदन

प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड ने आइसोलेटेड एवं मिनिस्ट्रियल कैटेगरी के 195 पदों पर भर्ती के लिए सीईएन 09/2026 का संक्षिप्त नोटिस जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन पांच नवंबर से चार दिसंबर तक किए जा सकेंगे। भर्ती में हिंदी-अंग्रेजी स्टेनोग्राफर, जूनियर ट्रांसलेटर, स्टाफ एवं वेलफेयर इंस्पेक्टर, मुख्य विधि सहायक और प्रयोगशाला सहायक समेत विभिन्न पद शामिल हैं। पद सातवें वेतन आयोग के पे-लेवल दो से सात तक के हैं। आयु की गणना एक जनवरी 2027 से होगी। विस्तृत विज्ञापन जल्द जारी किया जाएगा।

ग्रुप डी भर्ती: 26 अक्तूबर से दस्तावेज सत्यापन

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के रेल भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) ने ग्रुप डी भर्ती 2024 के चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रक्रिया 26 अक्तूबर से 23 नवंबर तक चलेगी। ई-काल लेटर जारी कर दिए गए हैं। कुल 2020 अभ्यर्थियों को पहली सूची में शामिल किया गया है, जिनमें 2015 को सत्यापन के लिए बुलाया जा रहा है। अनुपस्थित अभ्यर्थियों के लिए 25 और 27 नवंबर को ब्लाक तिथि निर्धारित की गई है। बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण के लिए मूल पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा।

एएलपी भर्ती: 30 अक्तूबर को एप्टीट्यूड टेस्ट

प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड ने सहायक लोको पायलट (एएलपी) भर्ती 2025 के तहत कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (सीबीएटी) की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 30 अक्तूबर को होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों की परीक्षा शहर पर्ची जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन कर परीक्षा शहर और तिथि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। भर्ती के तहत रेलवे में कुल 10,970 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं, जिनमें आरआरबी प्रयागराज के 588 पद शामिल हैं। परीक्षा के ई-काल लेटर निर्धारित तिथि से चार दिन पहले डाउनलोड किए जा सकेंगे।

स्टेशन मास्टर के 1250 पदों पर आवेदन 27 से

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium SkyCaptain | Skydiving & Extreme Sports WordPress Theme Skycargo - Logistic Cargo & Logistics Elementor Template Kit Skye – Modern Blog Elementor Template Kit SkyHaus – Single Property One Page Theme Skynet – Multipurpose Business CMS Skype Button – add a multi-function skype button Slake – Isometric Web Hosting, Domain and WHMCS WordPress Theme Slamat – Pandemic Awareness Elementor Template Kit Slant – Multi Purpose AngularJS Admin Web App with Bootstrap Sleek | Responsive & Creative WordPress Blog Theme