आज अपलोड होगी जिले के अंदर रिक्तियों की सूची – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 प्रयागराज। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं के शैक्षिक सत्र 2025-26 में जिले के अंदर स्थानान्तरण एवं समायोजन के लिए रिक्तियों और सरप्लस शिक्षकों की सूची बुधवार को प्रदर्शित होगी।

ये भी पढ़ें – अंतः जनपदीय पोर्टल अब समायोजन प्रक्रिया के लिए अपडेट हो रही, देखें लिंक

 बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने 16 जून को सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया था कि यू-डायस पोर्टल पर उपलब्ध छात्रसंख्या के आधार पर आरटीई मानकों के अनुरूप छात्र-शिक्षक अनुपात की गणना करते हुए शिक्षकों की आवश्यकता वाले एवं आवश्यकता से अधिक शिक्षक वाले विद्यालयों की ऑनलाइन सूची अपडेट की जाएगी। हालांकि मंगलवार से पोर्टल पर क्रैश है और कोई सूचना नहीं दिख रही।

इस बीच सचिव ने निर्देश दिए हैं कि अन्तः जनपदीय स्थानान्तरण एवं समायोजन के लिए वैकेंसी मैट्रिक्स कल बुधवार को प्रदर्शित की जाएगी। एनआईसी लखनऊ की ओर से विकसित सॉफ्टवेयर के माध्यम से 30 जून को स्थानान्तरण सूची जारी होनी है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment