पेयरिंग व मर्जिंग योजना पर रोक लगाने की मांग – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

अमेठी: पेयरिंग और मर्जिंग योजना के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

अमेठी सिटी। परिषदीय विद्यालयों की पेयरिंग और मर्जिंग नीति के खिलाफ शिक्षक संगठनों ने मंगलवार को बीएसए कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपते हुए इस योजना पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

प्रदर्शन का नेतृत्व प्रोफेसर टीचर एंड नॉन टीचिंग इंप्लाइज ऑर्गेनाइजेशन (प्रोटॉन) के जिलाध्यक्ष केके कनौजिया ने किया। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि शासन द्वारा 16 जून को जारी आदेश के तहत जिन विद्यालयों में नामांकन कम है, उन्हें मर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह निर्णय शिक्षा का अधिकार अधिनियम और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम का उल्लंघन है।

संगठन ने कहा कि वह छात्रों के शैक्षिक अधिकार, आसान और सुलभ शिक्षा, शिक्षकों, शिक्षा मित्रों तथा सरकारी विद्यालयों की गरिमा की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने मर्जिंग नीति को शिक्षा व्यवस्था के लिए घातक बताते हुए कहा कि इससे उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षा प्रणाली की नींव कमजोर हो जाएगी।

प्रदर्शन के दौरान कई शिक्षक उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से हरिकेश यादव, श्रीकांत शर्मा, रिफाकत हुसैन, प्रेमचंद यादव, सुनील कुमार, राम लखन, अभिषेक चौधरी, राजेंद्र राणा, रामदेव, उमेश कुमार विश्वकर्मा, हरिप्रसाद यादव, रामबरन राजपूत, अवशेष कुमार, मंसाराम, हरिशंकर, विजय चौहान आदि शामिल थे।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment