बाराबंकी,। कुर्सी क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय के शौचालय में शनिवार की दोपहर दो छात्रों के साथ विद्यालय के रसोइये ने दुष्कर्म किया। विद्यालय के ही दो छात्रों ने इसे देख लिया और पीड़ित छात्रों के घर में जानकारी दी। सोमवार को परिजनों ने विद्यालय पहुंच कर हंगामा किया। पुलिस ने पीड़ितों के पिता की तहरीर पर रसोइया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कक्षा पांच के दो छात्रों के साथ विद्यालय में कार्यरत रसोईया नागेश्वर यादव ने शनिवार की दोपहर शौचालय में दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस घटना को घर में बताए जाने पर जान से मारने की धमकी दी। जिससे दोनों मासूम सहम गए। दोनों छात्रों के साथ नागेश्वर यादव को दुष्कर्म करते हुए इसी विद्यालय में पढ़ रहे गांव के दो अन्य छात्रों ने देख लिया। दोनों छात्रों ने इसकी सूचना पीड़ितों के घर में दी। दोनों बच्चों के साथ दुष्कर्म की बात सुनकर परिजन भौचक रह गए। उन्होंने बच्चों से पूछताछ की तो वह दोनों रोने लगे। उन्होंने रोते हुए बताया की रसोईयां काफी समय से दुष्कर्म कर रहा था। एक छात्र ने बताया कि आरोपी पिछले डेढ़ साल से उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म कर रहा था।
परिजनों और ग्रामीणों ने किया हंगामा
घटना की जानकारी से परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। सोमवार की सुबह जब विद्यालय खुला तो परिजन व ग्रामीण विद्यालय पहुंच गए। वहां हंगामा शुरू हो गया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों बच्चों के अभिभावकों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ितों का मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी गिरफ्तार किया गया है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




