TET अनिवार्य: 21 नवंबर को देशभर के शिक्षक दिल्ली में करेंगे महारैली, दिनेश चंद्र शर्मा बने फेडरेशन के अध्यक्ष – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, दिल्ली में हुए चुनाव में उत्तर प्रदेश के डॉ दिनेश चंद्र शर्मा टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। वहीं झारखंड के राम मूर्ति ठाकुर, महासचिव बने हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सिंह, कोषाध्यक्ष शिवशंकर पांडेय एवं संयुक्त महासचिव देवेंद्र श्रीवास्तव चुने गए हैं। 

इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर अनूप केसरी, केदार जैन, मुनीष मिश्रा, विनोद यादव, राधेरमण त्रिपाठी, राजेश धर दुबे, मेघराज भाटी, बालेंद्र चौधरी, दीपक शर्मा, वंदना सक्सेना चुने गए।

वहीं संजीव शर्मा, यशपाल सिंह, वेदप्रकाश मिश्रा, अनुज कुमार, त्रिवेंद्र कुमार, राजेश लिटौरिया, देवेश कुमार, आशुतोष त्रिपाठी, अर्चना तिवारी, कल्पना रजौरिया, सचिव के पद पर चुने गए।

एकाउंटेंट के पद पर देवेश प्रताप सिंह व ऑडिटर के पद पर पंकज शर्मा को सर्वसम्मति से चुना गया है। फेडरेशन की साधारण सभा ने सहमति प्रदान की। अरुणेंद्र वर्मा एवं अजय सिंह को भी राष्ट्रीय सचिव पद पर शामिल किया गया है।

21 नवंबर को देशभर के शिक्षक दिल्ली में करेंगे महारैली

इस मौके पर अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा ने एलान किया कि 27 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता लागू करना न्याय संगत नहीं है। देशभर के शिक्षक इसके खिलाफ हैं। इसको लेकर 21 नवंबर 2025 को देशभर के शिक्षक दिल्ली में महारैली करेंगे। इस दौरान भारत सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। 

वहीं नवनिर्वाचित महासचिव राममूर्ति ठाकुर ने कहा कि कोई भी कानून निर्माण की तिथि से लागू होना चाहिए। लेकिन, टीईटी लागू करके लाखों शिक्षकों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। इसको लेकर देशभर के शिक्षक एकजुट हैं। 

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment