प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 29 जून से दो जुलाई तक प्रस्तावित पीसीएस 2024 की मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र गुरुवार को जारी कर दिए।
आयोग के अनुसचिव ओंकारनाथ सिंह के अनुसार प्रयागराज व लखनऊ जिलों में सुबह नौ से 12 बजे तक तथा 2:30 से 5:30 बजे तक प्रस्तावित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट https:// uppsc. up.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर फोटो न हो, वे आईडी प्रूफ की मूल एवं छायाप्रति तथा पासपोर्ट साइज के दो फोटोग्राफ लेकर संबंधित केंद्र पर उपस्थित हों, अन्यथा उन्हें परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर प्रारंभिक परीक्षा में सफल लेकिन विभिन्न कारणों से अनर्ह घोषित 60 अभ्यर्थियों की अपील भी आयोग ने निरस्त कर दी है। आयोग ने पांच जून को 259 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए थे। संबंधित अभ्यर्थियों को 11 जून तक अपील करने का अवसर दिया गया था। आयोग का कहना है कि अपील बलहीन होने के कारण निक्षेपित कर दी गई है। आयोग की ओर से 28 फरवरी को घोषित पीसीएस 2024 प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में 947 पदों के सापेक्ष 15066 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






