टीजीटी हिंदी की 15 सीटों पर तीन साल बाद होगी नियुक्ति – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


प्रयागराज। प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) हिंदी भर्ती 2021 में ओबीसी वर्ग की 17 जुलाई 2023 को संपन्न काउंसिलिंग में उपस्थित अवशेष पैनल के अभ्यर्थियों की तीन साल बाद नियुक्ति होगी। इस भर्ती की रिक्त 15 सीटों पर 33 अभ्यर्थियों को शिक्षा निदेशालय में कार्यालय अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) में 18 मार्च को 11 बजे उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे सभी अभ्यर्थियों का विवरण एवं निर्देश वेबसाइट www.madhyamikshiksha.upsdc.gov.in पर देखा जा सकता है।

अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल शैक्षिक / प्रशिक्षण, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, चयन आयोग में किए गए आवेदन-पत्र की प्रति , आधार प्रमाण-पत्र लाना होगा।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment