42% पुरुष व 35 % महिला अभ्यर्थियों ने दी पीजीटी परीक्षा – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


, प्रयागराज/लखनऊ: चार बार तिथि घोषित करने के बाद स्थगित की गई विज्ञापन संख्या 02/2022 की प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) भर्ती परीक्षा के पहले दिन शनिवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने दो पालियों में परीक्षा कराई। आयोग में स्थापित आइ इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम से प्रत्येक परीक्षा केंद्र के परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई। इसमें 34.89 प्रतिशत महिला एवं 42.26 प्रतिशत पुरुष अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। रविवार को शेष नौ विषयों की परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। 624 पदों की

इस भर्ती परीक्षा के लिए 17 जिलों में 319 केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन शनिवार को प्रथम पाली में 278 केंद्रों पर पांच विषयों भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, गृह विज्ञान, इतिहास एवं शिक्षाशास्त्र की परीक्षा हुई, जबकि दूसरी पाली में 269 केंद्रों पर चार विषयों अंग्रेजी, कृषि, वाणिज्य एवं समाजशास्त्र विषय की परीक्षा हुई। पहले दिन परीक्षा में कुल 89,766 अभ्यर्थी शामिल हुए।

लखनऊ में निशातगंज के राजकीय इंटर कालेज से परीक्षा देकर बाहर आए राजकुमार ने बताया कि परीक्षा का स्तर सामान्य से थोड़ा कठिन रहा। बीच में पढ़ाई छूट जाने के कारण कई प्रश्न अनभिज्ञ और उलझाने वाले लगे। कई अन्य अभ्यर्थियों ने भी यही प्रतिक्रिया दी कि चार वर्षों के लंबे अंतराल ने उनकी तैयारी की निरंतरता को प्रभावित किया। प्रवक्ता पदों पर भर्ती के लिए यह विज्ञापन वर्ष 2022 में जारी किया गया था, लेकिन विभिन्न कारणों से परीक्षा कई बार स्थगित और निरस्त होती रही। परीक्षा आयोजित होने से अभ्यर्थियों में राहत तो दिखी, लेकिन लंबे इंतजार ने कई उम्मीदवारों का उत्साह भी कम कर दिया। परीक्षा में 14,500 से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत थे, लेकिन इनमें से करीब पांच हजार अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी। वहीं 65 प्रतिशत से अधिक लोग परीक्षा में शामिल नहीं हुए।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment