UPTET Exam City: यूपी टीईटी 2026 एग्जाम सिटी जारी, ऐसे डाउनलोड करें अपनी एग्जाम सिटी स्लिप – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से आज 22 जून को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के लिए ‘एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप’ जारी कर दी गई है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी सिटी इंटीमेशन स्लिप से यह चेक कर सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में होने वाली है। सिटी स्लिप के जरिए छात्र समय रहते अपनी यात्रा और ठहरने का इंतजाम कर सकेंगे।

👉 UPTET Exam City Slip 2026 Direct Link

2 से 4 जुलाई के बीच दो शिफ्टों में होगी परीक्षा

आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, UPTET 2026 की परीक्षा का आयोजन 2 जुलाई से 4 जुलाई 2026 के बीच किया जाएगा। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में दो अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट प्राथमिक स्तर के शिक्षकों (पेपर 1) के लिए होगी और दूसरी शिफ्ट उच्च प्राथमिक स्तर (पेपर 2) के लिए आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थियों को राज्य सरकार द्वारा शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माना जाता है।

UPTET 2026 क्या होगा परीक्षा का पैटर्न

परीक्षा के पैटर्न की बात करें तो यूपीटीईटी का पेपर ऑफलाइन यानी ओएमआर (OMR) शीट पर लिया जाएगा। इस परीक्षा में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होती है, जो कि उम्मीदवारों के लिए एक बहुत बड़ा प्लस पॉइंट है। पेपर में बाल विकास, भाषा (हिंदी और अंग्रेजी/उर्दू/संस्कृत), गणित और पर्यावरण अध्ययन से जुड़े 150 सवाल पूछे जाएंगे। हर सवाल एक नंबर का होगा और इसे हल करने के लिए आपको पूरे ढाई घंटे (150 मिनट) का समय मिलेगा।

सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड में अंतर समझना जरूरी

छात्रों को बता दें कि एग्जाम सिटी स्लिप को परीक्षा का फाइनल ‘एडमिट कार्ड’ न समझा जाए। यह सिर्फ एक एडवांस सिटी स्लिप है जो उम्मीदवारों को उनका परीक्षा जिला या शहर बताती है। परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रोल नंबर और परीक्षा की सही टाइमिंग वाला मुख्य एडमिट कार्ड 30 जून 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से अपलोड किया जाएगा। परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए केवल मुख्य एडमिट कार्ड ही मान्य होगा।

👉 UP TET City Slip​ 2026 Direct Link 2

ऐसे डाउनलोड करें अपनी एग्जाम सिटी स्लिप

सबसे पहले उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर दिख रहे “UPTET 2026 Exam City Slip / Intimation Link” पर क्लिक करें।

3. अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर और जन्मतिथि (Date of Birth) दर्ज करनी होगी।

4. इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरकर ‘सबमिट’ या ‘खोजें’ बटन पर क्लिक करें।

5. आपकी UPTET एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर आ जाएगी। इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Redwood – A Responsive WordPress Blog Theme Redy | Marathon & Running Sports WordPress Theme Reeco – Furniture WooCommerce WordPress Theme ReEstate – Real Estate with MLS IDX Listing Realtor Theme Refix – Appliance Repair Company Elementor Template Kit Reflekt – Minimalist Portfolio Theme ReFormer – Multichannel Contact Form for Elementor Reformoa – Architecture & Interior Design Elementor Template Kit Reframe – Resume & Personal Portfolio WordPress Theme Regalia – Artist Portfolio, Art Gallery Theme