पांच अल्पसंख्यक महाविद्यालयों ने भेजा अधियाचन
प्रयागराज। प्रदेश के 21 में से पांच अशासकीय सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक महाविद्यालयों ने असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों की सूचना भेजी है। कई बार पत्र लिखने के बावजूद इन महाविद्यालयों की ओर से प्राचार्य और असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों का अधियाचन भेजने में आनाकानी की जा रही है।
उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. बीएल शर्मा ने तीन जुलाई को सभी क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया था कि अपने परिक्षेत्र में स्थित अल्पसंख्यक महाविद्यालयों के रिक्त असिस्टेंट प्रोफेसर व प्राचार्य का अधियाचन संबंधित अल्पसंख्यक महाविद्यालयों से प्राप्त कर नियमानुसार परीक्षण करते हुए सम्पूर्ण अधियाचन विशेष वाहक के माध्यम से दस जुलाई तक हर हाल में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। यदि त्रुटिपूर्ण अधियाचन या पद रिक्ति के कारण भविष्य में कोई विसंगति या विपरीत स्थिति पैदा होती है तो उसका व्यक्तिगत उत्तरदायित्व संबंधित क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, प्रबंधक एवं प्राचार्य का होगा।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






