, लखनऊः स्थानांतरित होकर दूसरे जिलों में पहुंचे परिषदीय शिक्षकों के सामने वेतन का संकट खड़ा होने की आशंका गहरा गई है। बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के तबादले तो कर दिए, परंतु उनकी मानव संपदा आइडी और अंतिम वेतन प्रमाणपत्र (एलपीसी) को संबंधित जिलों में अपडेट नहीं किया गया है। ऐसे में शिक्षकों का वेतन जारी नहीं हो पाएगा। इस मामले में बीटीसी शिक्षक संघ ने निदेशक को पत्र भेजा है।
पत्र में कहा गया है कि शिक्षकों को अपने जिलों से कार्यमुक्त हुए दो सप्ताह बीत चुके हैं, लेकिन नए जिलों में अभी तक उनकी आइडी और एलपीसी अपडेट नहीं हुई है। 16 जून से स्कूल खुलने जा रहे हैं और 21 जून को शिक्षकों का वेतन बन जाएगा। प्रमाणपत्र अपडेट न होने से संबंधित शिक्षकों के सामने आनलाइन हाजिरी, छुट्टी और वेतन को लेकर समस्याएं होंगी। शिक्षकों को इस माह वेतन तो मिल ही नहीं पाएगा।
बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने निदेशक से अपील की है कि आइडी और एलपीसी से जुड़ी कार्रवाई जल्द पूरी कराने के लिए सभी बीएसए को निर्देश जारी किए जाएं। इस संबंध में बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि परिषद सचिव को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





