जनगणना प्रशिक्षण के बाद बड़ा हादसा: स्कूल की लिफ्ट टूटने से 11 कर्मचारी घायल, मची अफरा-तफरी

primarymaster.in


 सुल्तानपुर में जनगणना प्रशिक्षण के बाद बड़ा हादसा: स्कूल की लिफ्ट टूटने से 11 कर्मचारी घायल, मची अफरा-तफरी

सुल्तानपुर। जिले के चुनहा स्थित जीडी गोयनका स्कूल में शनिवार को जनगणना प्रशिक्षण के बाद एक बड़ा हादसा हो गया। कर्मचारियों को लेकर नीचे आ रही स्कूल की लिफ्ट अचानक टूट गई। हादसे के समय लिफ्ट में 11 कर्मचारी सवार थे, जो घायल हो गए। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

लिफ्ट में फंसे कर्मचारियों को तोड़कर निकाला बाहर

जानकारी के अनुसार, स्कूल में सरकारी कर्मचारियों को जनगणना के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। शनिवार को प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद कर्मचारी लिफ्ट के माध्यम से नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान अचानक लिफ्ट में तकनीकी खराबी आई और वह टूटकर रुक गई। लिफ्ट में सवार सभी कर्मचारी अंदर ही फंस गए।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत कर लिफ्ट को तोड़ा और उसमें फंसे कर्मचारियों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

11 कर्मचारी हुए घायल, दो शिक्षिकाओं को गंभीर चोट

हादसे में घायल होने वालों में माधवपुर निवासी शिक्षक नीमर दास (45), बचनपुर निवासी शिक्षक राजेंद्र मिश्र (35), बृजेश कुमार (37), अरुणेंद्र सिंह (48), नेवरा निवासी सीमा सिंह (40), गोविंदपुर बरासिन निवासी शिक्षिका प्रियंका शुक्ला (35), पूरे तिलक कुड़वार निवासी मृदुल तिवारी (36), भंड़रा निवासी रीतू सिंह (40), मो. कलीम (40), अर्जुन प्रसाद (41) और रंजीत यादव (46) शामिल हैं।

घायल मो. कलीम को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य कर्मचारियों को अलग-अलग निजी अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंचाया गया।

चिकित्सकों के अनुसार, शिक्षिका प्रियंका शुक्ला और सीमा सिंह के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। अन्य घायलों का भी उपचार किया जा रहा है।

ओवरलोडिंग के कारण हादसे की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लिफ्ट में उसकी निर्धारित क्षमता से अधिक कर्मचारी सवार थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि ओवरलोडिंग हादसे की वजह हो सकती है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

जनगणना प्रशिक्षण के लिए पहुंचे सरकारी कर्मचारियों के साथ हुए इस हादसे से विभागीय कर्मचारियों में चिंता का माहौल है। स्कूल की लिफ्ट की सुरक्षा व्यवस्था और उसकी निर्धारित क्षमता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

जनगणना प्रशिक्षण के बाद बड़ा हादसा: स्कूल की लिफ्ट टूटने से 11 कर्मचारी घायल, मची अफरा-तफरी

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Primary ka school

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Techogy – IT Service And Technology WordPress Theme Techon – Technology IT Services WordPress Theme TechOne – Electronics Multipurpose WooCommerce Theme ( RTL Supported ) Techplus – Tech Business Elementor Template Kit Techub – Technology & IT Solutions WordPress Theme TechUp – Technology IT Solutions & Services Elementor Template Kit Techvisio Technology & Software Development Elementor Template Kit Tecnologia - IT SAAS Software Technology WordPress Theme Tector Bodyguard & Security Agency Elementor Template Kit Tectxon – Industry & Factory WordPress Theme