चयन आयोग पर प्रतियोगी छात्रों ने किया प्रदर्शन – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


प्रयागराज, । उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के बाहर मंगलवार को प्रतियोगी छात्र मोर्चा के बैनर तले सैकड़ों छात्रों ने प्रदर्शन किया। नई शिक्षक भर्ती निकालने सहित कई मांगें बुलंद की। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रतियोगी छात्रों ने आयोग को आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। मोर्चा ने 20 जून से बड़ा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।

मोर्चा के अध्यक्ष विक्की खान ने बताया कि छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से परीक्षा नियंत्रक देवेंद्र प्रताप सिंह, उपसचिव शिवाजी मालवीय और उपसचिव कृष्णकांत गिरि ने वार्ता की। छात्रों की मांगों पर आयोग ने जवाब दिया कि कार्मिक विभाग एक नया पोर्टल बना रहा है, जिस पर ई-अधियाचन मंगाया जाएगा। इसकी प्रक्रिया लगभग एक माह में पूरी होने की संभावना है। इसके बाद ही नया विज्ञापन जारी किया जाएगा। पीजीटी परीक्षा अगस्त के अंतिम सप्ताह में कराई जाएगी। टीजीटी परीक्षा की तिथि अगली बैठक में तय की जाएगी। असिस्टेंट प्रोफेसर का परिणाम जुलाई में घोषित होगा। असिस्टेंट प्रोफेसर (बीएड) की परीक्षा 23 से 29 अगस्त के बीच कराई जाएगी। इस अवसर पर कृपाशंकर निरंकारी, डॉ. सृष्टि सिंह, विवेक मिश्र, रमेश कुमार राजेश कुमार बालाजी, अनिल चौधरी, संदीप कुमार कुशवाहा, अजय अवस्थी आदि मौजूद रहे।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment